करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को नागौर जिले के उनके पैतृक गांव कालवी में किया जाएगा। कालवी के निधन की जानकारी मिलने से राजपूत समाज में शोक की लहर है।उनके निधन की खबर फैलते लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त कीं। बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव पहुंच रहे हैं।
नहीं रहे लोकेंद्र सिंह कालवी।
