त्वचा पर आई झाइयों से पाना चाहते हैं निजात तो कीजिये इन ब्यूटी टिप्स को फॉलो


Want to get rid of the skin on the skin, follow these beauty tips

चेहरे पर यदि झाइयाँ आ गयी हैं तो ये आसानी से जाते नहीं हैं और ये स्किन पर बहुत तेजी से बढ़ते जाते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बतायेंगे जिन्हें फॉलो करने से आपको झाइयों से काफी हद तक निजात मिल सकता है। आईए जाने इन नुस्खों के बारे में-

1- तुलसी के पत्ते नींबू का फेस पैक:

चेहरे पर आई झाइंयों को कम करने के लिए आप तुलसी के पत्तों को पीस लें और इसमें दो बूंद नींबू का रस मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक इस पेस्ट को फेस पर रहने दें और फिर साफ कर लें। इससे झाइयाँ ठीक होती है। 

2- कपूर और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक:

इसके लिए एक बाउल में 5-6 स्पून पानी लें। इसमें 1 कपूर घोल लें। अब इसमें शहद और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बनाये। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो नॉर्मल पानी से फेस धो लें। झाइयाँ कम होने लगेंगी। 

3- मलाई और नींबू:

रोज सुबह ताजी मलाई लें और उसमें नींबू का रस मिलाकर इसे चेहरे पर लगाकर आधा घंटा छोड़ दें और बाद में पानी से साफ कर लें। एक हफ्ते तक ऐसा करें। आपको अंतर नजर आने लगेगा।

4- सेब पपीते का इस्तेमाल करें:   

सेब और पपीते से एक- एक चम्‍मच पल्प निकालें। इसको मिक्स करके चेहरे पर लगाएँ। इन दोनों ही फलों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो झाईयों को कम करते हैं। 

ऊपर बताई टिप्स को फॉलो करके देखें। आपको अच्छे रिज़ल्ट मिलेंगे।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen