लहसुन वाला लच्छा पराठा


Garlic Lacha Paratha

सामग्री:

  • लहसुन- 1 कली 
  • अजवाइन- ½ चम्मच
  • हींग - 1 चुटकी
  • बेसन- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च- ½ चम्मच
  • कसूरी मेथी- ½ चम्मच
  • आटा- 1 लोई
  • घी- ½ चम्मच
  • तेल- 1.5 चम्मच

विधि:

  • सबसे पहले आटे कि एक लोई लें और उसे बड़ा बेल लें।
  • अब उसमें घी लगा के उंगलियों से फैला ले।
  • फिर उसमें बारीक कटा लहसुन, अजवाइन, हींग, कसूरी मेथी, बेसन और लाल मिर्च लगा के अच्छे से उंगलियों से पूरे पराठे में फैला दीजिए।
  • अब चाकू से सीधा सीधा उस पराठे को 4-5 भाग में काट लें (ठीक जैसे नमक पारे बनाते समय मैदे की रोटी को काटा जाता है)।
  • अब एक- एक कटे हुए टुकड़ों को रोल कर लें और फिर से आपस में मिला कर एक लोई बना लें।
  • अब फिर से उस लोई का हल्के हाथों से पराठा बेल लें और तेल या घी से सेके।

आपका पराठा तैयार है, इसे मलाई के साथ खाएंगे तो मज़ा आ जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen