दिल्ली के द्वारका इलाके में बाइक सवार युवकों ने छात्रा पर तेजाब फ़ेकने वाली घटना पर अरविन्द केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी , उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। दिल्ली में हर बेटी की सुरक्षा हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है। पीड़ित को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के वक्त वह लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है।
ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : अरविंद केजरीवाल
