भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हेड कोच ग्राहम रीड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 58 साल के रीड के साथ सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों ने भी इस्तीफा दिया है, जिनमें एनालिटिक्स कोच ग्रेग क्लार्क और साइंटिफिक एडवाइजर मिचेल डेविड पेंबर्टन भी शामिल हैं। पिछले दिनों हॉकी वर्ल्ड कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद ग्राहम रीड ने यह कदम उठाया है। ग्राहम रीड ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है।
भारतीय हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने दिया इस्तीफा।
