असम में बाढ़ के कारण स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है पिछले दो दिनों में राज्य के 32 जिलों में पानी भर गया है जिसमें करीब 5,137 गांव चपेट में आए हैं बाढ़ के कारण अब तक 42 लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। जिसमें 1.56 लाख लोगों ने राज्य भर में 514 राहत शिविरों मे शरण ली है 21 हज़ार लोगों को अब तक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। बाढ़ की चपेट में आए लोगो की मरने की संख्या अब तक 62 हो गयी है। इसी बीच एक अधिकारी ने बताया की असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान मे इस साल बाढ़ में तेंदुआ समेत पांच जानवरों मौत हो चुकी है। असम में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
असम में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, 5,137 गांव में भरा पानी, 62 से ज्यादा लोग गवा बैठे जान
