गुरुवार सुबह महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार सुबह 4.45 बजे मुंबई से 130 किमी दूर रायगढ़ के रेपोली गांव में एक ट्रक की एक कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन महिला और पांच पुरुषों की मौत हो गई। और एक छोटी बच्ची गम्भीर रूप से घायल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल बच्ची को तुरंत मनगांव के अस्पताल में भर्ती कराया।