शुक्रवार को कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर सवाल उठाया है। कांग्रेस नेता अलका लांबा के अनुसार राज्यसभा में यह विधेयक पारित होते समय गठबंधन वाली सरकार ना होने के कारण कांग्रेस के पास बहुमत नहीं था। लेकिन अब लोकसभा में भाजपा के पास बहुमत होने पर भी 2019 के घोषणापत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा करने के बाद भी इसे पुरा नहीं किया गया है।