गुरुवार को नवी मुंबई के कलंबोली पुलिस स्टेशन के दिनेश पाटिल नाम के एक सहायक पुलिस निरीक्षक पर अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। खबर के अनुसार एक रेस्तरां के मालिक के साथ झगड़ा होने पर 28 वर्षीय विकास उजगारे नाम के एक दलित व्यक्ति को पुलिस स्टेशन ले जा कर दिनेश पाटिल ने उसके साथ मारपीट की, गाली दी, उनके मुंह पर थूका और जूते चाटने के लिए भी मजबूर किया।