PMLA कानून के प्रावधानों के तहत रोसेरी एजुकेशन ग्रुप के पार्टनर विनय विवेक अरान्हा को ईडी ने गिरफ्तार किया है। आरोप के अनुसार संपत्ति के जाली दस्तावेजों के जरिए कोसमोस कॉपरेटिव बैंक से कुल 46 करोड़ रुपए इन्होंने कर्ज लिया था, जिसे गिरफ्तार कर मुंबई के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश और सिटी सिविल के सामने ईडी ने पेश किया गया। जहां 20 मार्च तक अदालत ने विनय विवेक अरान्हा को ईडी के हिरासत में भेज दिया।