पूरे देश में 26 जनवरी यानी आज 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। इसके साथ ही सुबह 10:30 बजे से गणतंत्र दिवस की परेड और झांकियों का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इस परेड में राज्यों, विभागों और आर्म्ड फोर्सेस की कुल 27 झांकियां निकाली जाएंगी।
74वां गणतंत्र दिवस आज।
