आवश्यक सामग्री:
- भिंडी: २कप
- दही: २ कप फेंटा हुआ
- नमक: १/४ चम्मच
- जीरा पाउडर :१ चम्मच
- काला नमक :१/२ चम्मच
- तेल: तलने के लिए
- हरा धनिया : १ बड़ा चम्मच।
बनाने की विधि:
- सबसे पहले भिंडी को धोकर काट ले |
- अब कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं उस में तेल डालकर तेल को गर्म करें |
- गर्म होने के बाद उसमें कटी हुई भिंडी डाल दे उन्हें भुरा होने तक उन्हें तल ले ।
- अब एक बाउल में फेंटा हुआ दही काला नमक जीरा पाउडर यह सब डाल कर मिला ले |
- अब उसमें हमारी तली हुई भिंडी डाल दे और ऊपर से थोड़ा सादा नमक डालकर सब को अच्छी तरह से मिला ले।
- भिंडी के रायते को हरी धनिया से सजाकर परोसें।